Thursday, August 13, 2009
विवादों में हिन्दी अकादमी

विवादों में हिन्दी अकादमी दिल्ली सरकार ने हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष पद के लिए साहित्य के जिस प्रतिनिधि को मनोनीत किया है उसपर आरोप है कि वह मंचीय है, गंभीर नहीं। यही वह विवाद है जिसके कारण हिंदी के साहित्यकार दो खेमे में बंटे नजर आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष पद पर हास्य-व्यंग्य कवि प्रो. अशोक चक्रधर को नियुक्त करने के पश्चात यह मुद्दा जोर पकड़ता जा रहा है। इस विवाद के कारण निजी तौर पर हुई अपनी हानि से आहत डाॅ. अशोक चक्रधर ने वैसे तो इसपर कुछ भी कहने से इनकार किया, लेकिन साहित्य को मंचीय और गंभीर साहितय के रूप् में दो मांगों में बांटने की बात पर उन्होंने आपत्ति जताई और कहा कि लोक साहित्य और शास्त्रीय साहित्य, दो अलग-अलग साहित्य तो हमेशा लिखे गए किंतु किसी भी साहित्य को इस आधार पर अगंभीर कहना मेरे हिसाब से सही नहीं। जिस तरह लोकसंगीत और शास्त्रीय संगीत दो अलग-अलग अपना महत्व रखने वाली चीजें हैं, उसी तरह लोक साहित्य भी जनसामान्य के लिए सुलभ भाषा में लिखा गया साहित्य है। जिसका अपना अलग महत्व है। साहित्य अगर स्वस्थ है, मानवीयता के प्रति प्रतिबद्ध है। श्रोता, पाठक के विवेक और चेतना का विकास करने वाला है तो भाषा के माध्यम से अधिक-से-अधिक लोकजगत से जुड़ा होने को ही मैं उसकी सार्थकता मानता हूं। हास्य, व्यंग्य और आमफहम भाषा में जीवन मूल्यों की रक्षा करते हुए बड़ी बात कहकर समाज को स्वस्थ विचार और चिंतन प्रदान करना भी आसान नहीं। और इसे में साहित्य की जिम्मेदारी भी मानता हूं।मैंने साहित्य का गहन अध्ययन किया है। गजानन माधव मुक्तिबोध पर लिखी मेरी पुस्तकें आज भी विश्वविद्यालय स्तर पर मानक मानी जाती है। अनुभव प्रक्रिया से विवेकपूर्ण निष्कर्ष तक पहुंचकर उसे क्रियान्वयन की परिणति तक ले जाना ही मुक्तिबोध की सीख थी। मेरा भाषा एवं साहित्य के विकास व विस्तार के लिए लोकसाहित्य से जुड़ना भी इसी सीख से प्रभावित था। मेरा मानना है कि विवदों के बजाए विमर्श होना चाहिए कि साहित्य क्या है? कविता क्या है? उसकी कितनी धाराएं हैं? हर धारा में विद्यमान गंभीर और अगंभीर तत्व की पहचान किन आधारों पर हो? सभी पक्षों को जाने बिना निर्णायक बनना उचित नहीं। हास्य और व्यंग्य को दोयम दर्जे का साहित्य मानने वाले कुछ लोग हास्य कवि कहकर मेरी एकांगी छवि बनाना चाहते हैं। हास्य कवि कहते हुए उनके मन में कोई सम्मान नहीं होर्ताहिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष का पद मानद है, इसके लिए कोई वेतन नहीं होता। क्रियान्वयन की जिम्मेदारी का पद भी सचिव का है। उपाध्यक्ष का काम दिशा-निर्देश और परामर्श देना है। हिंदी अकादमी का कार्य साहित्य का पोषण तथा हिंदी भाषा का प्रचार-प्रसार है। इन दिनों आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा बन रही है। हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष के तौर पर मैं सभी हिंदी सेवियों को साथ लेकर चलना चाहता हूं। अनुकूल माहौल में उचित दिशा में कार्य हो यही हिंदी के भविष्य के लिए अच्छा रहेगा।इस मुद्दे पर अन्य साहित्यकारों की टिप्पणियां कुछ इस प्रकार थीं- प्रसिद्ध कवि और समीक्षक डाॅ. बलदेव वंशी कहते हैं कि हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष पद के लिए चुने जाने का विरोध होना अशोक चक्रधर पर गैर जिम्मेदाराना अटैक है। भ्रष्ट या अयोग्य व्यक्ति हो सकता है, विधा भ्रष्ट नहीं होती। हास्य, व्यंग्य की रचना करने और मंच से जुड़े होने के आधार पर उन्हें अयोग्य बताकर उनके लिए निम्न शब्दों का प्रयोग करना अनुचित है। साहित्य का लोकोन्मुखी होना ही भारतीय सोच है, व्यक्तिवादी सोच तो पश्चिम से प्रेरित है। निराला, अज्ञेय, पंत, महादेवी नागार्जुन सभी मंच से जुड़े थे, क्या ये भ्रष्ट थे? अशोक चक्रधर लोकोन्मुखी कवि है, उन्होंने मुक्तिबोध पर भी काम किया है, जो बहुत ही गंभीर और कठिन था। वे प्रोफेसर रह चुके हैं, उन्होंने हिंदी के लिए बहुत काम किया है। और उनकी गंभीरता और विद्वत्ता पर सवाल नहीं उठना चाहिए उन्हें काम करने देना चाहिए।इस बारे में जानी मानी साहित्यकार सुनीता जैन कहती हैं कि अशोक चक्रधर का विरोध कर रहे लोगों से मेरा सैद्धांतिक स्तर पर विरोध है। अशोक जी को जिस पद के लिए चुना गया है वह प्रबंधन के लिए है, इसलिए नहीं कि वे कितने बड़े साहित्यकार हैं। ऐसे में इन आधारों पर उनके लिए खराब शब्दों का प्रयोग करना उन्हें विदूषक आदि बोलना बिल्कुल गलत है। विरोध या समर्थन का आधार यहां यह होना चाहिए कि व्यक्ति एकेडमी को सूचारू रूप से चलाने की योग्यता रखता है या नहीं। यू पी का संस्थान तो इससे भी बहुत बड़ा है और सोम ठाकुर भी मंचीय कवि हैं, लेकिन उनके नाम पर तो इन लोगों ने कोई विवाद नहीं मचाया था, फिर अब क्यों ?प्रसिद्ध साहित्यकार महीप सिंह ने कहा कि जिस व्यक्ति ने हिंदी की इतनी सेवा की है, पढ़ाते हुए जिसे वर्षों गुजर गए हैं उसके बारे में निम्न शब्दों का प्रयोग करना और इस पद के लिए अयोग्य बताना उचित नहीं है। अगर वह मंच से जुड़ा है और हास्य लिखता है सिर्फ इसलिए गंभीर साहित्यकार नही ंतो फिर दिनकर, निराला सबने मंच पर कविताएं पढ़ी, हरिशंकर परसाई ने अपने व्यंग्य के माध्यम से जो गंभीर संदेश दिए वे सभी जानते हैं। अशोक चक्रधर योग्य हैं, कुशल हैं, विवाद को शांत होना चाहिए। सफल कवि तथा आलोचक रामदरस मिश्र कहते हैं अशोक चक्रधर के पांडित्य पर हमें विश्वास है और काम के पश्चात ही कुछ कहा जा सकता है। उनकी विशेषता यह है कि वे जि समंच पर होते हैं उसके अनुकूल बोलते हैं। हास्य व्यंग्य के बीच वैसा ही बोलते हैं और गंभीर गोष्ठी में गंभीर वक्तव्य देते हैं। उन्होंने हिंदी को विश्व स्तर पर प्रचारित किया है। इसलिए पूर्वकल्पना के आधार पर विरोध करना ठीक नहीं है। काम देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उनकी क्षमता से हम आश्वस्त हैं।युवा कवि डाॅ. कुमार विश्वास ने कहा कि निराला ने जो कविता भावना के नियमन के लिए मुक्त छंद की बात की उसे कुछ लोगों ने छंद मुक्त करते हुए भावनाओं की जटिल और दुरूह अभिव्यक्ति का माध्यम बना लिया और इनकी रचनाएं जनता से स्वीकृति नहीं पा सकीं वे लोक के बीच नहीं रह पाए, लोकप्रिय नहीं हो पाए। तो मेरा मानना यह है कि अशोक चक्रधर विवाद के माध्यम से उनकी ही कुंठा बाहर आ रही है। जहां तक अशोक जी की बात है तो वे हिंदी को विश्व स्तर पर प्रचारित करने वाले और वर्षों प्रोफेसर रह चुके हैं। माइक्रोसाॅफ्ट को हिंदी में कनवर्ट करने वाले वहीं हैं। ऐसे व्यक्ति के लिए विवाद मचाना अपने अंदर का दुराग्रह है। इस लिए पहले काम करने देना चाहिए पहले ही यह कहना कि वे अयोग्य हैं, पूर्वाग्रह है।
Tuesday, May 26, 2009
Saturday, May 9, 2009
आज हिमालय से गंगा को स्वयं उतरना होगा ...
अनगढ़ उलझे भावों को
शब्दों में ढलना होगा
आज हिमालय से गंगा को
स्वयं उतरना होगा
भाव भरे शब्दों को हिमवत
आज पिघलना होगा
प्रेमपुंज को शीतल धारा
बनकर बहना होगा
आज हिमालय से गंगा को ......
बिगडे भटके पौरुष को
भावों में बधना होगा
चंचल सजग सहज नयनो को
सागर बनना होगा
इस सागर में डूब पुरूष को
पार उतरना होगा
और जगत में प्रेम सुधा फ़िर
निसृत करना होगा
उत्तम सर्जन से जगती को
पावन करना होगा
आज हिमालय से गंगा को ...
भावों की निर्झरनी को
आंखों से झरना होगा
श्रधा और समर्पण से
मानस को भरना होगा
प्रेम तत्व को आज जगत की
तृष्णा हरना होगा
सृजन और संहार बीच कुछ
अद्भुत करना होगा
आज हिमालय से गंगा को
स्वयं उतरना होगा
अनगढ़ उलझे भावों को
शब्दों में ढलना होगा
स्तुति नारायण
शब्दों में ढलना होगा
आज हिमालय से गंगा को
स्वयं उतरना होगा
भाव भरे शब्दों को हिमवत
आज पिघलना होगा
प्रेमपुंज को शीतल धारा
बनकर बहना होगा
आज हिमालय से गंगा को ......
बिगडे भटके पौरुष को
भावों में बधना होगा
चंचल सजग सहज नयनो को
सागर बनना होगा
इस सागर में डूब पुरूष को
पार उतरना होगा
और जगत में प्रेम सुधा फ़िर
निसृत करना होगा
उत्तम सर्जन से जगती को
पावन करना होगा
आज हिमालय से गंगा को ...
भावों की निर्झरनी को
आंखों से झरना होगा
श्रधा और समर्पण से
मानस को भरना होगा
प्रेम तत्व को आज जगत की
तृष्णा हरना होगा
सृजन और संहार बीच कुछ
अद्भुत करना होगा
आज हिमालय से गंगा को
स्वयं उतरना होगा
अनगढ़ उलझे भावों को
शब्दों में ढलना होगा
स्तुति नारायण
Wednesday, May 6, 2009
आसमा पैरों तले आते हैं
ढकना चाहूँ जो सर
तो पैर निकल आते हैं
जिन्दगी के उसूल कुछ ऐसे ही हैं
बनना चाहो जो परिंदा
तो शाख छूट जाती हैं ,
गर तलाश पूरी हो दिल की
जमाने में,
शाखाएँ मुट्ठी में औ
आसमा पैरों तले आते हैं
स्तुति नारायण
तो पैर निकल आते हैं
जिन्दगी के उसूल कुछ ऐसे ही हैं
बनना चाहो जो परिंदा
तो शाख छूट जाती हैं ,
गर तलाश पूरी हो दिल की
जमाने में,
शाखाएँ मुट्ठी में औ
आसमा पैरों तले आते हैं
स्तुति नारायण
Wednesday, January 28, 2009
तड़प -तड़प मन बोल रहा...
तडप -तडप मन बोल रहा है
प्रियतम मेरे आ जाओ
जीना पल-पल कठिन हुआ है
थोडी आस दिला जाओ
आश्वासन दे कर ही ख़ुद को
जीवन पथ पर बढती हूँ
यादों में ही तुम्हे देख कर
दुनिया के संग चलती हूँ
आज थका मन बिखर रहा है
बांहों में सिमटा जाओ
तड़प -तड़प मन बोल रहा है
प्रियतम मेरे आ जाओ
जीना पल -पल कठिन हुआ है
थोडी आस दिला जाओ
मन के पार घने वट हो तुम
प्रेम बेल मैं लिपटी हूँ ,
कलियाँ फूल चटकते उनपर
खुशबू से मन भरती हूँ ,
आज लुटा है मन का सौरभ
बन परागकण छा जाओ
तड़प- तड़प मन बोल रहा है
प्रियतम मेरे आ जाओ,
जीना पल-पल कठिन हुआ है
थोडी आस दिला जाओ
एक घूंट अमृत का पीकर
विश्व ह्रदय में प्रेम भरू,
तुम्हे स्वयम में जी कर पलभर
दुनिया की तृष्णा हर लूँ ,
आज जला मन प्राण तृषा से
बन अमृत धार नहला जाओ
तडप -तड़प मन बोल रहा ....
स्तुति नारायण
Saturday, January 24, 2009
" कविता मैं स्वांत : सुखाय लिखता हूँ "

डा कुमार विश्वास
---- स्तुति
कविता लिखना कब शुरू किया ? आपकी पहली कविता का विषय क्या था ? किस पत्रिका में छपी ?
कुछ ठीक से याद नही ,१९८४ से लिखना शुरु कर दिया था उस वक्त मुख्यत : देश भक्ति वाली कवितायें लिखी पहली कविता 'दैनिक प्रभात 'में १९९६ में छपी थी इसका शीर्षक था 'तुम '
आप क्यों लिखते हैं ?
कविता मैं स्वांत : सुखाय लिखता हूँ मेरे अपने संतोष के लिए
रचना प्रक्रिया के विषय में बताएं
जब कभी दुनिया की आप-धापी और भीड़ -bhad से ख़ुद को अलग करने का मौका मिलता है तो दिल की बेचैनी अंतर्जगत में आकर लेने लगती है
वस्तु और शिल्प में किसे प्रमुखता देते हैं ?
मैं वस्तु को प्रमुख मानता हूँ
कविता की भाषा कैसी होनी चाहिए ?
कविता की भाषा कविता के kendriy bhaw को spasht और sahaj dhang से sampreshit करने वाली होनी चाहिए
आपको क्या लगता है किन khasiyton की wajah से yuwaon के एक बहुत bare warg द्वारा aapki कविता पसंद की jati है
जिस gramy और kasbai jiwan को जिया है ,मेरा bhawjagat उसी के anurup है यहाँ प्रेम sambndhon me आज भी bhawnayen प्रबल हैं प्रेम को sampreshit करने के tarike भी shahron से अलग है inhi bhawon की सहज सरल abhiwykti को लोगों ने swikar कर लिया ,बस
कहा जा रहा है कि कविता दिन-ब-दिन दुरूह होती जा रही है ,जिससे आम लोग इससे जुर नही पा रहे हैं आपका क्या मानना है
ने 'मुक्त छंद' की बात की ,जो भाव की व्यापक अभिव्यक्ति के लिए था, कहीं से भी कविता के भीतरी लय को बाधित करने के लिए नहीं था लेकिन आगे चलकर इसे ही छंद मुक्त करते हुए बिलकुल गद्यात्मक स्वरूप प्रदान कर दिया गया और लाय्विहिनता की ओर बढती हुई कविता दुरूह होती चली गई
क्या लेखन को आप सामाजिक दायित्व मानते हैं ?
अगर सामाजिक दायित्व या किसी भी तरह की प्रतिबद्धता रचनाकार पर ऊपर से थोपी जाये तो कविता पोस्टर या प्रचार बनकर रह जायेगी स्वत:स्फूर्त अभिव्यक्ति ही 'परिस्थिति चक्र में खो चुके मनुष्य के अन्दर के देवत्व को जगा सकती है
लेखन के कारण क्या आपको व्यक्तिगत जीवन में कभी किसी संघर्ष का सामना करना पड़ा?
(थोडा हस्ते हुए )जिनका कहन अलग होता है ,उन्हें भी रहन दुनिया के हिसाब से ही रखना पड़ता है इसलिए संघर्ष तो होगा ही यही रचनाकार के स्वप्न जगत और यथास्थिति के बीच का संघर्ष है ,जिससे कविता जन्म लेती है
कविता की आलोचना और आलोचकों के बारे में आपकी क्या राय है ?आलोचना srijanaparak न रहने दे कर व्यक्तिपरक बना दिया गया है ,जो मेरे हिसाब से आलोचना विधा के विकास में बाधक है
प्रेम की अवधारणा क्या है ?
आत्मतत्व का विस्तार ही जीवन है, इसलिए प्रेम जीवन का केन्द्रीय भाव है मानवता ,राष्ट्रीयता ,वात्सल्य ,भक्ति अनेक रूपों में यह हमारे जीवन में रहता है और समय तथा परिस्थिति के हिसाब से इसका स्वरूप हमारे ही अन्दर बदलता रहता है
स्तुति नारायण
सब एडिटर ,सीनियर इंडिया

Monday, January 19, 2009
ईश्वर साथ है...
क्षितिज था दूर ,
पंख लगे अरमानो में ,
धरती छोड़ने की तमन्ना रंग लाई,
रोक नही सकते मुझे दीवार, chhat, पेड़, पहाड़
और नजरों की चुभन ,
बाल भी बांका नही कर सकता
इंसानी मन ,
क्योंकि इन्सान ही वह हैवान है
जिसने तोडे हैं कई -कई अरमानो के पंख,
बनाने को और भी चटकीले
अपने सपनो के रंग
अब और नही कर सकता ये
मेरे अरमानो के साथ छेड़खानी ,
क्योंकि मेरे सपनो में भर देने के लिए
इन्द्रधनुष के सातों रंग ,
मेरा ईश्वर मेरे साथ है ,
ऐसा है मेरा अपना विश्वास

Subscribe to:
Posts (Atom)